कविता:🌷”हरेक लम्हा, अनछुआ सा”


कविता : 🌷 " हरेक लम्हा, अनछुआ सा "
कवयित्री : तिलोत्तमा विजय लेले

कईं सदियों की यह ख़ामोशी…
मन-ही-मन में रूकी-रूकी सी…
कोई ढूंढ़े और समझे तो सही…
तन्हा दिल से बातें करें तो सही…

कईं सदियोंसे चलती आ रही…
ये मन की गहराई इतनी बड़ी…
कि दरिया या महासागर से भी…
कोई तुलनाएं हो ही ना सकेगी…

वक़्त के हिसाब से ही अब तो…
सोचने-समझने की है जरूरत…
चाहे दुनिया इधर की उधर होवें,
वक़्त किसी केलिए रूकता कहां है ?

जन्म से, लोग अपने होकर भी…
अपनापन छोड़ गैर-अनजान से…
हर एहसास से भी वाकिफ़ होंके…
हरेक लम्हा नया अनछुआ सा है…

🌷@तिलोत्तमा विजय लेले
🙏🕉️🔆 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!