कविता :🌷”अभी-अभी”


कविता :🌷 " अभी-अभी "
कवयित्री : तिलोत्तमा विजय लेले

किसी की आंखों में झांक कर देखा है अभी-अभी
अपनी ही अलग सी छबी दिख पड़ी है अभी-अभी

किसी मासूम ने हल्की सी दस्तक दी है अभी-अभी
दिल ही दिल में उमंगों की लहर उठी है अभी-अभी

अचानक से मौसम की रंगत बढ़ रही है अभी-अभी
चिड़ियों की चहचहाहट मीठी लग रही है अभी-अभी

ये क्या हुआ कि रात भी सुहानी लग रही अभी-अभी
ख़यालों ही ख़यालों में ज़िंदगी जन्नत बनीं अभी-अभी

🌷@तिलोत्तमा विजय लेले
🙏🕉️🔆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!