🌷 वक्त की करवटें …


कविता : 🌷 " वक्त की करवटें "
कवयित्री : तिलोत्तमा विजय लेले

लड़कपनमें जो मासूमियत से थीं भरी-पूरी
वो वक्त की सुहानी करवटें याद हैं आज भी

शीशे में भरें हुए इत्र की तरह वे हैं सुगंधित
हृदय के सात-तल में बिल्कुल भी सुरक्षित…

किशोरावस्थामें वक्तने जैसे ही करवट बदली,
हर पल, हर लम्हा यूंही ख़्वाबों में खोयी-खोयी…

युवावस्थामें सदा गालोंपे खिलें गुलाब लिए,
साल बीतते गएं, खिल-खिलाकर हंसते हुए…

वक्तने फ़िर एक बार करवट बदल ही डालीं
जीवन-साथी-संग चांदनी रातें हुई उजलीं-उजलीं…

बचपन का गुड्डा-गुड्डी का खेल, सच में खेली…
सूरज उगता-ढलता है वैसे उम्र भी बढ़ती गई…

देखते-देखते वक्त ने फ़िर से करवट बदल ली
घर-गृहस्थी के साथ-साथ भक्तिमें लीन हो गई…

पोते-पोतियों के संग फ़िर दुबारा छोटी-सी हुई…
इक अनोखे अंदाज़ में वक्त ने यूं करवटें बदली…

🌷@तिलोत्तमा विजय लेले
🙏🕉️🔆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!