कविता:🌷”चंद्रमा तो है एक बहाना”

कविता :🌷 " चंद्रमा तो है एक बहाना "
कवयित्री : तिलोत्तमा विजय लेले

शरद पूर्णिमा की रात शीतल सी चाँदनी
ठंडी-ठंडी पूरवैया, चलती है भिनी-भिनी…

चंद्रमा की छबी खिलीं, लगती मनभावनी
लम्हां-लम्हां लगें वो भीगी-भीगीसी सुहानी

ऐसा सुंदर समां बांध कर, मन को चुराये
मीठी-मीठीसी महक ऐसी दिलको लुभाये…

झूम रहा प्यारा चंदा, चाँदनीके संग नभमें
हलके से पानी लहराये, खुशी से झील में…

ज़मीं पर हर्ष से झूम उठे हैं तन-मन सारे,
मानो आस्मां से उतरके आएं सारे सितारें…

गुमसुम सी रात, नटखट चाँद बादलों में
बेहतरीन आनंद छुपा सृष्टि के नजारों में…

छिप-छिपकर वो आवारा यूँ ही मुस्कुराये
रैना का समां सुहाना नैन बावरे तरस गएं…

साजन के लिए, चंद्रमा तो है एक बहाना
प्यासें मन की आशा है सजनी से मिलना…

🌷@तिलोत्तमा विजय लेले
🙏🕉️🔆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!